
- नई दिल्ली:एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक शुरू करने के लिए टेलीकॉम मंत्रालय से लाइसेंस मिल गया है। अब कंपनी देशभर में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदान कर सकेगी।स्टारलिंक सेवा ₹840 प्रति महीने की कीमत पर अनलिमिटेड डेटा प्रदान करेगी। यह इंटरनेट सेवा सैटेलाइट के ज़रिए काम करती है, जिसमें सिग्नल को भेजा और रिसीव किया जाता है। ग्राहक के घर की छत पर लगाया जाने वाला एक विशेष डिश मॉड्यूल सिग्नल को कैप्चर करता है और फिर यह इंटरनेट को कंप्यूटर और अन्य डिवाइसों तक पहुंचाता है।फिलहाल कंपनी को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट से लाइसेंस मिल चुका है। अब उसे केवल IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Center) से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही IN-SPACe की अनुमति मिलती है, स्टारलिंक भारत में ऑपरेशन शुरू कर देगी, जिससे दूरदराज के इलाकों तक भी हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाना संभव होगा।